फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता रूकमणि स्कूल की एकम ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया ं ं

विज्ञापन
विज्ञापन
माता रुक्मिणी स्कूल की एकम ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
माता रुक्मिणी राय आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एकम ने प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसका स्कूल में पहुंचने ने पर स्वागत किया गया और प्रोत्साहित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल संगीता शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद् की ओर से प्रदेश स्तर पर गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के विषय पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवंबर को सढौरा में किया गया था। इसमें 17 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था। इसमें इस स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। स्कूल की ओर से भी एकम को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रिंसिपल संगीता शर्मा ने कहा कि एकम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के पंजाबी के अध्यापक हरभजन सिंह को दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रशासक सतीश बत्तरा और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें