प्रदूषण फ्री दीपावली मनाने के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़-गुलडेहरा में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रदूषण फ्री ईको फ्रेंडली दीपवली विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला कोर्ट कुुरुक्षेत्र एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य ने अधिवक्ता डॉ. कुलदीप सिंह ने शिकरत की। उन्होंने विद्यार्थियों को दीवाली पर पटाखे न जलाने, गंदगी न फैलाने, अपने आस पास सफाई रखने और वातावरण को साफ रखने जैसे गंभीर विषय पर जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य दया सिंह स्वामी ने कहा कि पटाखे जलाने पर्यावरण दूषित होता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने जिला विधि विभाग के अंर्तगत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर संजीव शर्मा, प्रदीप वर्मा, अशोक शर्मा, अनिल, संदीप, हरजीत, सुनील, किरण सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।