फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व धार्मिक दृष्टि से मिलेंगी पिहोवा अंतर्राष्ट्रीय पहचान: सुखीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से मिलेंगी पिहोवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान: सुखीजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सचिव अशोक सुखीजा ने कहा कि पिहोवा को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार ने एक प्लान बनाया है, जिसमें महाभारत कालीन 48 कोस के तीर्थों का जीणोद्धार होगा। इससे देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इन तीर्थों के बारे में जानकारी मिल सकेंगी। केडीबी सचिव भाजपा नेता धुम्मन सिंह किरमिच के साथ सोमवार को गांव अरुणाय, भौर सैयदां, कमोदा व मांगना सहित कई तीर्थों का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को सीएम इन गांवों के सभी तीर्थों के विकास के लिए सड़क मार्ग से अवलोकन करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार एक परिक्रमा योजना तैयार कर रही है। धुम्मन सिंह किरमच ने बताया कि सरकार का प्रयास है इन तीर्थों तक पहुंचने के लिए परिवहन व्यवस्था भी की जाए ताकि यहां लोगों को रोजगार मिल सके और पर्यटक पुरानी संस्कृति से रूबरू हो सकें। उन्होंने बताया कि इससे पहले सरकार ने प्रयोग के तौर पर गांव थाना के तीर्थ पर वन्य प्राणी सेंचुरी और पगडंडी व घाटों का निर्माण कार्य का उद्घाटन कर चुकी है। इस मौके पर युधिष्ठर बहल, सचिन मित्तल, रामधारी शर्मा, राकेश पुरोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें