कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय रतनदेव नामक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक परिजनों का सुराग नहीं लगा था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस रतनदेव नामक व्यक्ति अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुआ था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना थर्ड गेट पुलिस चौकी को दी है। एएसआई विजेंद्र सिंह मौके पर पूछताछ की और 65 वर्षीय रतनदेव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखा है। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक के नाम अलावा पिता और घर के पता की कोई जानकारी नहीं मिली है।