अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नरहरि हॉस्टल में बुधवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन की मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद ने की। इस दौरान एसोसिएशन प्रधान पद के लिए छात्र नेता एवं लॉ विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र विकास बलाही का चयन किया गया। मीटिंग में पूर्व छात्र नेताओं ने अभिभाषण रखा, जिसमें उन्होंने कुसा के इतिहास व छात्र हितों के लिए लड़ी गई लड़ाइयों के बारे में जानकारी दी। विकास बलाही ने सभी छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संगठन की ओर से हमेशा ही छात्र हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि अन्य संगठन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के इशारे पर कार्य करते है और छात्र हित दरकिनार हो जाते है। मौके पर मोनू पंडित, अजय श्योंकद, अमन नैन, निखिल लावर, अनुज भिवानी, सूरज बलाही, विक्रम छात्र, अक्षय हथीरा, नवीण टकोरण आदि मौजूद रहे।