फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का वाहन रोको आंदोलन हो सफल : खैरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
एसवाईएल को लेकर 10 जुलाई को प्रस्तावित इनेलो के वाहन रोको आंदोलन के संबंध में इनेलो ने पूरी तैयार कर ली है। उनके साथ छात्र भी कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगे। इनसो के वरिष्ठ नेता जसविंद्र खैरा ने कहा कि एसवाईएल का पानी पूरे हरियाणा में जहां किसानों के साथ-साथ हर प्रदेशवासी की जरूरत है। प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में 80 प्रतिशत किसानों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, ये सब पानी के महत्ता को समझते हुए इस आंदोलन में भाग लेने की तैयारी कर चुके हैं। सोमवार को शंभू बार्डर पर इनेलो नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छात्र शक्ति अपनी भागीदारी दर्ज कराएगी। खैरा ने कहा कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में जाकर छात्रों को इस आंदोलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें