कुरुक्षेत्र। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के यू -23 और पटौदी ट्राफी और यू-14 आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल 15 और 16 जून को लिए जाएंगे। जिला प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि यू-23 और पटौदी सीनियर के ट्रायल ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में सुबह 8 बजे और 12 बजे 15 जून के लिए जाएंगे। यू-14 आयु वर्ग के ट्रायल 16 जून को विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद में लिए जाएंगे। संबंधित आयु वर्ग में खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना होगा।