बाबैन। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने ग्राम पंचायतों को आह्वान किया कि वे हल्का लाडवा के सभी गांवों को पॉलिथीन मुक्त करने, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर गांवों को हरा-भरा बनाने, गांवों में जल की बर्बादी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने, लोगों के लिए हेलमेट पहन कर वाहन चलाना, गांवों में अपराध रोकने के लिए गांवों में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे इन सभी सामाजिक कार्यों में ग्राम पंचायतों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ताकि हलका लाडवा देश का सबसे पहले आदर्श हलका कहलाने का गौरव हासिल कर सके। इस अवसर पर उन्होंने गांव कसीथल को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए गांव के सभी घरों में 2-2 बैग भी वितरित किए गए ताकि लोग बाजार से सामान लाने के लिए पॉलिथीन के बैग के स्थान पर इन बैगों का इस्तेमाल कर सके। डा. पवन सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक गांव में 300 पेड़ लगाने का लक्ष्य रक्षा है यदि इस प्रयास में लोग भी अपना एक पेड़ लगाने का सहयोग करे तो हमारे गांव जल्दी ही हरे भरे हो जाएंगे और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में जल का संरक्षण करने के लिए प्रत्येक गांव में 5-5 जल मित्र बनाये गए है जो गांवों में जल रैलियां निकाल कर लोगों को पानी के महत्व से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर कसीथल के सरपंच सुभाष चंद, डिम्पल सैनी, उपदेश शर्मा, नायब सिंह पटाकमाजरा, बीड़ सूजरा की सरपंच ज्योति सैनी, जयभगवान, सुरेश कुमार हमीदपुर, चमन लाल फालसंडा, गुरमीत सिंह कलाल माजरा, सुखबीर खिड़की विरान, रणबीर बिंट, तरसेम राय, माया राम, ओमप्रकाश के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे।