फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से 20 वर्षीय बाइक चालक की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसा। शाहाबाद रोड पर सलपानी कलां चौक के नजदीक कार की टक्कर लगने बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त रोहित (20) निवासी खरींडवा के रूप में हुई। रोहित मेहनत-मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गौरव निवासी खरींडवा ने बताया कि वह अपने गांव के दोस्त रोहित और विशाल के साथ किसी निजी काम से कुरुक्षेत्र आया था। रात को वह तीनों रोहित की बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार-बुधवार रात करीब सवा 12 बजे सलपानी कलां चौक के नजदीक पहुंचे तो अजराना कलां की ओर से आए कार चालक ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक बेकाबू होकर सामने खड़े गोवंश से टकरा गई। राहगीरों ने उनको एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी में अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अधिक चोट लगने के कारण रोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें