फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 केस आए सामने, 24 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जहां कोरोना के रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं वहीं बहुत से मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। मंगलवार को 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 24 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 124 है, जिनमें से 110 को होम आइसोलेट किया गया है और 14 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 759740 सैंपलों में से 731352 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 718 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 528 और रैपिड एंटीजन के 190 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.10 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। अब एक्टिव केसों की संख्या 124 है। मंगलवार को 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 24 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27564 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 27039 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 401 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें