फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

309 में से 192 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
309 में से 192 सैम्पलों की रिपोर्ट आई नेगटिव:सुखबीर कुरुक्षेत्र 16 अप्रैल\t\t जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 309 लोगों के सैम्पल कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे जा चुके है, इनमें से 192 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में सैक्टर 7 निवासी और तरावड़ी निवासी महिला सहित दोनों पॉजिटिव केसों की दोबारा रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। \tसीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र के 2 पॉजिटिव केसों के सैम्पलों की रिपोर्ट वीरवार को पहुंची है और इन दोनों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। इस कोविड-19 की एडवाईजरी के अनुसार इन दोनों लोगों को 14 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा और 22 व 23 अप्रैल को लगातार दोनों दिन प्रोटोकॉल के अनुसार सैम्पल लिए जाएंगे, अगर इन सैम्पलों की रिपोर्ट फिर से नेगटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग एडवाईजरी के अनुसार कार्रवाई करेगा। इस एडवाईजरी के अनुसार 23 अप्रैल तक दोनों केसों को पॉजिटिव मानकर अस्पताल में ही रखा जाएगा। \tउन्होंने कहा कि इस जिले से अब तक भेजे गए 309 सैम्पलों में से 192 नेगटिव है तथा 115 सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस जिले में दिसम्बर माह से अब 2349 लोग विदेश से आ चुके है और सभी पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी है। इनमें से 2121 लोग 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 228 लोगों को घरों में क्वारंटाईन किया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति एलएनजेपी और एक व्यक्ति आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें