फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना चावला के जन्मदिवस पर निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्मदिन पर प्रेरणा समिति हरियाणा के सदस्यों ने उन्हें नमन किया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत 187वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ और स्वस्थ हो जाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली में पंकज ठकराल, कमल सैनी, हर्ष, अशोक और पप्पू ने भाग लिया। डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत कहा कि आज अंतरिक्ष पारी कल्पना चावला का जन्मदिन है। उनके जीवन से नारी शक्ति को प्रेरणा लेकर जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रतिदिन बदलते परिवेश में मानव जीवन अत्यधिक भागदौड़ के कारण तनावयुक्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें