फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिरंगम उत्सव में गूंजे पंजाबी तराने, कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में चल रहे हरियाणा रंग महोत्सव की दूसरी शाम में श्री सनातन विधापीठ ट्रस्ट के तत्वाधान में हरियाणा पंजाबी सहित्य अकादमी द्वारा मैक की भरतमुनि रंगशाला में पंजाबी-हरियाणवी लोक गीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोमियो बाजवा और इमानतप्रीत कौर ने अपनी कला और आवाज के जादू से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हरियाणा पंजाबी सहित्य अकादमी के निर्देशक सरदार गुरविंद्र सिंह धमीजा बत्तौर मुख्यतिथि पहुंचे, वही मैक क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर खेल एंव युवा कल्याण परिषद के अध्यक्ष उमेश कौशिक, हरियाणा कला परिषद् के निदेशक अनिल कौशिक, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर गुरुग्राम मंडल के क्षेत्रीय निदेशक महेश जोशी, डीएसपी तान्या सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, टेरी संस्थान निर्देशक एमपी गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे। मंच संचालन नरेश सागवाल तथा विकास शर्मा द्वारा किया गया। सुरभि काठपाल ने कत्थक नृत्य में वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गायिका इमानतप्रीत कौर ने पंजाबी भाषा तथा पंजाबी संस्कृति के साथ-साथ कईं मनोरजंक गीत प्रस्तुत किये। इमानतप्रीत ने मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गायक रोमियो बाजवा ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत कईं गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप से पारुल कौशिक, कुलदीप शर्मा, महक माल्यान तथा साहिल मैहला ने भी कईं हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर हरियाणा की संस्कृति की छाप छोड़ी। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में स्थानीय सूफी गायिका कंचन कपूर, काजल, शिनू तथा टेरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। मुख्यतिथि गुरबिंद्र सिंह धमीजा ने कहा कि पंजाबी कला एंव भाषा के उत्थान और कल्याण के लिए हमें धरातल पर लगातार अभ्यास करते रहने की जरुरत है। पंजाबी और पंजाबीयत राष्ट्र के गौरव हैं, जिसे सहेज कर रखना हमारा कर्तव्य बनता है। धमीजा ने पंजाबी के सम्मान को लेकर देशवासियों और उपस्थिति से अपील की कि वे सब पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दें । मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने कहा कि श्री सनातन विधापीठ ट्रस्ट कला व संस्कृति को समर्पित होकर समाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें