फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू परिसर में आउटसाइडर युवकों ने मचाया हुड़दंग, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू परिसर में आउटसाइडर युवकों ने मचाया हुड़दंग, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को कार सवार आउटसाइडर युवकों ने दिन भर उत्पात मचाया। बार-बार केयू परिसर में घुसकर उत्पात मचा रहे युवकों को काबू करने के लिए केयू सुरक्षा कर्मियों को भी कड़ी मशक्त करनी पड़ी। उन्हें काबू कर चेतावनी देकर छोड़ दिया तो वहीं विश्वविद्यालय के तीनों गेटों पर बैरियर लगाकर ऐसे वाहनों की आवाजाही भी रोकी। इसके बाद यहां आने वाले वाहनों की जांच भी की गई। आरोप लगाया जा रहा है कि ये युवक शराब के नशे में थे और बार-बार गर्ल्स हॉस्टल की ओर उत्पात मचा रहे थे। वे छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे, जिससे छात्राओं में भी भय का माहौल बन गया। सुरक्षा इंचार्ज गुलजार सिंह का कहना है कि पहले इन युवकों को केयू से बाहर भेज दिया था, लेकिन यह फिर परिसर में घुस गए। उन्हें फिर काबू किया और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें