फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नया सीखने पर केंद्रित रहे विद्यार्थी: प्रो बूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा सोमवार को फैकल्टी लॉज में एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम मीडिया में कॅरियर विषय पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये विद्यार्थी को संस्थान की तमाम गतिविधियों जानकारियां, प्राध्यापकों एवं पुराने विद्यार्थियों से रूबरू करवाना और उनकी जिज्ञासा के अनुरूप भविष्य में उनकी उम्मीदों को चार चांद लगाना था। उन्होंने कहा कि आपके लिए नया वातावरण, नये प्राध्यापक, नई उम्मीदें है, आपको इन नई उम्मीदों के साथ नये वातावरण में अपने आपको एक परिवार की तरह शामिल होकर अपने जीवन का कुछ हिस्सा यहां बिताना हैं। आप यहां अपने जीवन के कुछ हिस्से को आपकी जिज्ञासा, अपने कुछ न कुछ नया सीखने के हुनर को आगे बढ़ाएंगे इसके लिए बशर्ते आप में जो कुछ नया सीखने की जो प्रवृृत्ति है उसको केंद्र बिंदु बनाना होगा क्योंकि सीखने की शुरूआत इसी लक्ष्य को लेकर होती है। इसलिए आपके पास कुछ नया मुकाम हासिल करने की ललक अवश्य होनी चाहिए। संस्थान के सीनियर प्राध्यापक डॉ. अशोक शर्मा ने मीडिया में करिअर की गहनता पर नये एवं पुराने विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मीडिया में रोजगार की अपार संभावनाएं है, बशर्ते आपको यह तय करना है कि आपके अंदर किस प्रकार का हुनर है और उस हुनर के हिसाब से ही अपने आपको तैयार करना है। इस मौके पर संस्थान की प्राध्यापिका डॉ. रोमा सिंह ने भी अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर संस्थान के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ मधुदीप सिंह, रोमा सिंह, डॉ बंसीलाल, डॉ. पप्पू कटारिया, डॉ. तपेश किरण, डॉ. रोशन लाल, डॉ. कुलदीप, गौरव कुमार, सचिन कुमार, राकेश कुमार, कंचन शर्मा, राहुल अरोड़ा, सुशील कुमार, सुनीता, रितु कुमारी, सहित संस्थान के विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें