भागवत कथा में सुनाया गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सेक्टर-13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक रामानुज दास ने गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण को 56 भोग प्रसाद लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय भगवान शर्मा डीडी ने भागवत पूजन में भाग लिया। कथा आयोजक प्रताप रूद्र दास ने उन्हें सम्मानित किया। रामानुज दास ने कहा कि कर्म परछाई की तरह मनुष्य के साथ रहते हैं। इसलिए श्रेष्ठ कर्मों की शीतल छाया में रहना चाहिए। श्रद्धा और विश्वास के रथ पर सवार रहोगे, तो मन रूपी घोड़ा नियंत्रण में रहेगा। प्रवचनों के दौरान सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा मेें गिरीराज पर्वत की आकृति बनाई गई। सभी भक्तों ने गिरीराज की पूजा में भाग लिया। भागवत आरती में ओपी गुलियानी, गो भक्त सीपी गुप्ता, डॉ. एसी नागपाल, विनोद शर्मा, पीके सिंगला, बृजमोहन गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, एमआर बंसल, मनोज कुमार, रामनरेश यादव, मधु गुप्ता, सुमन बंसल, राधिका, शशि अग्रवाल, मधुकंठा देवी दासी, कृष्ण संकीर्तन दास, गोपाल हरिदास, सुरपालक दास, मधुकर दास, सुंदर गोविंद दास, रामप्रिय दास, रामकृष्ण दास, नित्यगोकुल दास, मधुसूदन दास, राम रघुनंदन दास, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।