फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के स्वागत में रात भर जश्र में डूबे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत में रात भर जश्न में डूबे रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
वर्ष 2017 को अलविदा और वर्ष 2018 के स्वागत में शहर के विभिन्न होटलों में रविवार रात लोगों ने जमकर जश्न मनाया। वर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर लोगों ने अतीत को याद कर भविष्य के सुनहरे सपने देखे। गरीब तबके के परिवारों ने अपने-अपने घरों में पूजन किया और मिठाइयां बांटीं। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की गाड़ियां देर रात तक शहर में गश्त करती रही। रात को बारह बजते ही लोगों ने पटाखे चलाकर खुशी मनाई और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। लोगों ने देर रात तक अपने परिचितों को शुभकामनाएं दी। नए वर्ष का स्वगत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। कहीं ढोल और डीजे पर लोगों के कदम थिरके तो कहीं लोग सारी रात भजन व कीर्तन में मन लगाकर अपने आने वाले वर्ष की मंगलकामना मनाते रहे। जैसे घड़ी की सुई ने नए साल के पहले सेकेंड में प्रवेश किया तो पूरा वातावरण हैप्पी-न्यू ईयर, हैप्पी-न्यू ईयर से गूंज उठा और लोग एक-दूसरे के गले लग कर बधाई देने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें