युवा कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
जिला युवा कांग्रेस की तरफ से कुरुक्षेत्र रोड पर बैठक कर सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रदेश सचिव मनदीप चट्ठा के निर्देशानुसार विवेक सिंगला और सुमन मलिक को जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र ढांडा भैंसी माजरा को महासचिव, राजेंद्र कुमार अरुणाय को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर राकेश बधवार, कर्ण चट्ठा, जितेंद्र बबलू सरपंच, कृष्ण सरपंच, लखविंद्र ढिल्लो, महिंद्र चीमा, सुखबीर ग्रेवाल, मोहन लाल भांवरा, हेमराज सिंगला, नरेंद्र अग्रवाल, दिलबाग, अवतार, प्रिंस, गौरव शर्मा, विशाल, मनी राम, जरनैल सिंह, रोशन लाल, प्रगट सिंह, दीप माला, नीलम, अमरजीत जदगीश, प्रवीण, लाल चंद मांगना, सुखविंद्र, उमेश, शम्मी, सन्नी, साहिल, सुनील, गुरदीप, सुमित, विकास, हरभजन, आशुतोष, विनोद कुमार, तेजेंद्र चीमा, राजपाल आदि मौजूद रहे।