फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर पोस्टर चस्पाने वालों पर होगी कार्रवाई-सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे के लिए तैयार रहे प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ करने के लिए गीतास्थली कुरुक्षेत्र मेें पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास करना हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाएं। इतना ही नहीं नगर परिषद के अधिकारी पिपली गीता द्वार और दीवारों पर पोस्टर और अन्य सामग्री चस्पाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करें। कहा कि पिपली से यूनिवर्सिटी तक किसी निजी व्यक्ति को बैनर लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। केवल गीता जयंती के ही बैनर लगाए जाएंगे। पिपली से थर्ड गेट तक वन विभाग के अधिकारी पेड़ों की कटिंग करवाएं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को मोहन नगर के पास फुट ओवर ब्रिज की प्रपोजल तैयार करने सहित तथा नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए कहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें