अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कॉलेज प्रागंण में पौध रोपण
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा छात्राओं ने 21 किस्म के अलग-अलग पौधे कॉलेज प्रागंण में लगाए गए। इस कार्यक्रम में पूर्व एचसीएच अधिकारी जगतार सिंह ने मुख्य रूप हिस्सा लिया। जगतार सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती को नारी शिक्षा दिए जाने पर जोर दिया। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. कामदेव झा ने कहा कि देश की बेटियों ने विश्व पर भारत का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबर काम कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जो नारा सरकार ने दिया है। बेटियां ही उसे सार्थक भी कर रही है। इस मौके पर डॉ. लखविन्द्र सिंह, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. सुनीता चहल सहित कई छात्र मौजूद रहे।