भाषण प्रतियोगिता में हरप्रीत कौर रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में डेफोडिल पब्लिक स्कूल में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें एके डीएवी स्कूल, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, गुरुनानक विद्या मंदिर, विकास भारती स्कूल, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एमपीएम स्कूल, जय गुरुदेव स्कूल, महर्षि ब्यास विद्या मंदिर आदि स्कूलों की टीमें शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांव ठसका मीरांजी के सरपंच दिलबाग सिंह गुराया रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश गुप्ता और सर्वजीत कौर शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डैफोडिल पब्लिक से हरप्रीत कौर, दूसरा स्थान एके डीएवी स्कूल से प्रीती सैनी, तीसरा स्थान एमपीएम स्कूल से कंवलजीत कौर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को परिषद के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामकुमार सिंगला, मेघनाथ सैनी, बृजमोहन सिंगला, पुरुषोत्तम कोचर, ज्योति कोचर, लीना भारद्वाज, अनिल सिंगला, मामराज मंगला, मोहनलाल गुप्ता, जयभगवान शर्मा, प्रवीन सैनी, रमन सैनी, बृजलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।