अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जयराम विद्यापीठ में पितृ पक्ष श्राद्ध के चलते श्रीमद्भगवत गीता पाठ और श्री विष्णु सहस्त्र नाम पाठ आयोजित किया जा रहा है। विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि कर्नाटक से आए विद्वान श्रीनिवास आचार्य द्वारा श्री मद भगवत गीता पाठ और विष्णु शास्त्र नाम पाठ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जा रहा है। विद्यापीठ में 18 दिन तक चलने वाले श्री मद भगवत गीता और श्री विष्णु सहस्त्र नाम पाठ की व्याख्या हो रही है। इस का समापन 25 सितंबर को होगा। विद्वान श्री निवास आचार्य ने बताया कि श्रीमद्भगवत गीता, श्री विष्णु सहस्त्र नाम पाठ और भागवत पुराण का श्रवण करने का विशेष महत्व है। प्राणी जन्मों जन्मों के पापों से मुक्ति पा कर कल्याण को प्राप्त करता है। इस अवसर पर कुलवंत सैनी, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, केके कौशिक, एस एन गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे।