फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड चुराए दो लैपटाप,जेवर व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा (ब्यूरो)। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 70 हजार रुपये का सामान व नगदी चुरा ली। इस संबंध में मोहित शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में आंध्रा बैंक के पास रहने वाले मोहित शर्मा ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे दो लैपटाप, दो सोने की चेन व दो मंगलसूत्र व 15 हजार रुपये नगदी चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें