इस्माईलाबाद। शांतिनगर गांव के एक पोल्ट्रीफार्म पर सांप के डंसने से 19 माह के बच्चे आरव की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पूर्व सरपंच तरपिंद्र गिल ने बताया कि उनके पोल्ट्री फार्म पर एक नेपाली परिवार रहता है। बच्चा आरव पास में खेल रहा था, तभी सांप ने उसे डंस लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर पिता भूपेश और माता उसके पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे के पैर पर सांप के काटने के निशान देखे, उसे तुरंत झांसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला, नर्सों ने इंजेक्शन लगाए। हालत बिगड़ने पर उसे कुरुक्षेत्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद