फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के न्यूजलेटर का 18वां अंक जारी हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक गतिविधियों को एक मंच पर संजोने वाले केयू न्यूज़लेटर का 18वां अंक शुक्रवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा और हिंदी विभागाध्यक्ष एवं जनसंपर्क निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया। प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि केयू न्यूज़लेटर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और विकास यात्रा का दस्तावेज बन चुका है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, नवाचार और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और समाज तक पहुंच रही है। प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि न्यूज़लेटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभावी माध्यम बन चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें