फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टॉक मार्केट ग्रुप में शामिल कर शिक्षक से ठगे 18.50 लाख

Sun, 29 Sep 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने एक शिक्षक को स्टॉक मार्केट ग्रुप में एड करके 18.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना साइबर में बलकार सिंह निवासी बंसतपुर ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात है। उसकी फेसबुक आईडी बलकार तलवार व सचिन साहब के नाम से है। जुलाई माह में फेसबुक पर स्टॉक मार्केट ग्रुप से संबंधित एक लिंक पर क्लिक किया, जहां से वह व्हाट्सएप पर ग्रुप में एड हो गया। एडमिन द्वारा ग्रुप में स्टॉक को खरीदने बेचने बारे टिप्स बताए जाते थे। उसने भी ट्रेडिंग करनी शुरू कर दी, जिससे उसने एडमिन ओलिविया के बताए अनुसार ट्रेडिंग करके 10 से 15 प्रतिशत का लाभ कमा लिया। उसके बाद एडमिन ने उसे व्हाट्सएप बताया कि इस एप्लिकेशन से आप 10-15 प्रतिशत कमा रहे है, लेकिन अगर वह उनकी एप्लिकेशन के प्रयोग से ट्रेडिंग करते है तो उसे 300 प्रतिशत तक भी लाभ हो सकता है।
उसने आरोपी के कहे अनुसार खाता खुलवा लिया और ट्रेडिंग करनी शुरू कर दी। ओलिविया के कहे अनुसार अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते में निवेश किए। उसने 18.50 लाख रुपये निवेश किए। उसके खाते में 25 लाख रुपये दिखने लगे। उसने खाते से छह लाख रुपये निकालने की कोशिश की। लेकिन ओलिविया मैनेजर ने कहा कि उसके आइपीओ की लाटरी निकली है जोकि 50 लाख रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे 25 लाख रुपये और जमा करने पडे़ेंगे। जिसके बाद उसे 50 लाख रुपये के बदले में एक करोड़ रुपये मिल जाएंगे, लेकिन उसने ओर पैसे देने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद उसकी रिकवेस्ट करने पर उन्होंने उसके आइपीओ का फंड पूरा कर दिया और उसे आइपीओ बेचने के लिए कहा। जो उसने बेच दिया। और उसके खाते में 88 लाख रुपये दिखने लगे। जिनको उसने निकालने की कोशिश की तो ओलिविया ने कहा कि उसे पैसै 24 घंटे में मिल जाएंगे, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसके खाते में कोई पैसे नहीं आए। उसके पूछने पर ओलिविया ने बताया कि उसे 11 लाख रुपये और जमा कराने होंगे, जिसके बाद उसे 88 लाख रुपये मिलेंगे। अज्ञात लोगों ने स्टाक ट्रेडिंग के नाम 18.50 लाख का फ्राड किकया। उसने 17 अगस्त को साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें