अकादमी से तैयार हाेंगे अंतर्राष्ट्रीय शूटर
पिहोवा। शहर के युवा शूटरों को निशानेबाजी में महारत हासिल करने एवं प्रशिक्षण लेने के लिए अब बड़े शहरो का रूख नहीं करना पड़ेगा। युवाओं की जरुरत को देखते हुए अंबाला रोड पर ताज शूटिंग अकेडमी का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले युवा भाजपा नेता स्वामी संदीप ओंकार द्वारा किया गया। ताज अकेडमी के मुख्य कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी सुरिंद्र प्रीत सिंह ने बताया कि स्वामी संदीप ओंकार की खिलाडिय़ों के प्रति सहयोग व सद्भावना की नीति से प्रेरित होकर उनके मार्गदर्शन में शहर के युवाओं शूटिंग के हुनर को निखारने के लिए अकादमी खोली है।