फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को दिया धोखा : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को दिया धोखा : पूर्व विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर धोखा ही दिया है। भाजपा को सरकार बनाए करीब साढ़े तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह बात कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने लाडवा के वार्ड नौ में घनश्याम कंबोज द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में कही। उन्होंने कहा कि जनता का अब भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है और जनता अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का नाम बदलकर लागू कर रही है। भाजपा ने एक ओर जहां छोटे दुकानदार, मजदूर, एवं खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है, वहीं जातपात एवं धर्म के नाम पर झगड़े करके लोगों का भाईचारा खत्म करने का प्रयास भी किया। इस अवसर पर अमन गुप्ता, कुलदीप नारंग, पवन कंसल, रामपाल पंचाल, डॉ. कमल शर्मा, बलदेव अरोड़ा, डॉ. अशोक निर्मल, रोहित गर्ग, दर्शन खंडवाल, राजीव गर्ग, पार्षद शालू बंसल, धर्मचंद निर्मल, रविंद्र गुप्ता तथा राजेश खाखट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें