इंस्ट्रक्टर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन 27 तक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू के शारीरिक शिक्षा विभाग ने जिम एंड एयरोबिक इंस्ट्रक्टर के लिए तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सांयकालीन सत्र में विद्यार्थियों के लिए यह तीन माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया था। 15 जनवरी से आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए ऑनलाइन फार्म 27 जनवरी तक भर सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन रसीद के साथ डाक द्वारा 30 जनवरी तक विभाग में फार्म भेज सकते हैं। एक फरवरी 2018 को कोर्स के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों की सूची विभाग में लगाई जाएगी। कोर्स के लिए तीन हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। तीन फरवरी से कोर्स की कक्षाएं विभाग में शुरू होंगी।