फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर 500 किलो रंग बिरंगे फूलों के साथ खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर 500 किलो फूलों से खेली होली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र
इस्कॉन संस्था ने कुरुक्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में पहली बार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने 500 किलो रंगबिरंगे फूलों के साथ होली खेली है। इन फूलों को विभिन्न प्रदेशों से विशेष तौर पर मंगाया गया था। कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कहा कि श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष पर फूलों से होली खेली है। इसके लिए पांच क्विंटल फूलों को आसपास के प्रदेशों से श्रद्धालुओं के लिए मंगवाया गया था। इतना ही नहीं फूलों को भगवान के चरणों में अर्पित किया गया है। ग्रंथों में कहा गया कि इस कार्तिक माह की पूर्णिमा पर परमात्मा को कुछ भी अर्पित किया जाए तो परमात्मा श्रद्धालुओं की भेंट को स्वीकार करता है और प्रत्येक मनोकामना को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन संस्था की तरफ से पहली बार इस प्रकार की आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देश-विदेश के लोगों ने शिरकत की है। इसके अलावा संस्था की तरफ से 17 नवंबर से 3 दिसंबर से शुरु हो रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां भी शुरु कर दी दै। इस महोत्सव में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें