फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टर एक्सपोर्टर को नहीं मिलेगा सीएमआर का माल : रामनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने लगाई एग्रो के डीएम को लताड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद ।
सोमवार को अतिरिक्त प्रधान सचिव राम निवास ने शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों व राइस मिल्लरों से बातचीत की। इस दौरान आढ़तियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रधान सचिव के समक्ष रखा। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू ने हरियाणा ऐग्रो की खरीद लेट शुरू होने एवं अब तक पेमेंट न आने की शिकायत की, जिस पर प्रधान सचिव ने हरियाणा ऐग्रो के डीएम हरदीप सिंह को लताड़ लगाई एवं तुरंत भुगतान राशि जारी करने के निर्देश दिए। वहीं आढ़तियों ने मांग की कि जो एक्सपोर्टर डिफाल्टर हैं तथा उन्होंने किसी भी मंडी का प्राईवेट पेमेंट करना है उन्हें सरकारी धान न दी जाए। जिस पर प्रधान सचिव ने आढ़तियों की इस बात पर मुहर लगा दी और कैथल एवं करनाल के डीएफएससी को आर्डर किए कि डिफाल्टर एस्पोर्टर को सीएमओ का माल देना तुरंत बंद किया जाए तथा जो माल उनके शेलरों में चलेगा गया हे उसे तुरंत उठवा कर अन्य शेलरों में भेजा जाए। मंडी एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा ने बताया कि किसान राइस मिल्स कैथल जो पूंडरी में हेफेड राइस मिल में श्रीराम राइस मिल्स के नाम से एवं कैथल में वर्धमान एक्सपोर्टर, केटीसी राइस मिल्स निसिंग, तारा चंद राइस मिल्स निसिंग को तुरंत प्रभाव से माल न देने के आर्ड जारी किए गए हैं। यह आर्डर जारी करने के लिए मंडी आढ़तियों ने प्रधान सचिव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम सतबीर कुंडू, डीएफएससी वीरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बंसत राणा, अजय गर्ग, प्रदीप गर्ग, मोहन सिंगल, विनोद सचदेवा, सतपाल, हर्षवर्धन कोहली, संजय बत्तरा, रवि गाबा, प्रवीण राणा, अमित सिंगल, राकेश गर्ग सहित अनेक आढ़ती व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें