अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा प्रयोगशाला तकनीनिशियन एसोसिएशन की ओर से से राष्ट्रीय मेडिकल प्रोफेशनल का प्रोग्राम दूसरे दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन के द्वारा गुर्जर धर्मशाला से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गईं। एसोसिएशन ने रैली को गुर्जर धर्मशाला ब्रहमसरोवर, रेलवे स्टेशन रोड व शहर की अन्य कॉलोनियों से निकाला। एसोसिएशन के प्रधान कर्मवीर ने बताया कि प्रतिदिन डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। रैली में लोगों को डेंगू, मलेरिया के लक्षण जैसे अचानक तेज बुखार हो जाना, शरीर में दर्द, तेज बुखार के साथ मांसपेशियों में तथा जोड़ों में दर्द होना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, भूख न लगना आदि की जानकारी दी गई और बताया कि ऐसे लक्षण किसी व्यक्ति में दिखे तो शरीर की जांच कराएं। एसोसिएशन के सचिव सतीश मलिक ने बताया कि डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां लोगों की लापरवाही से जन्म लेती है और ऐसी बीमारियों का इलाज बहुत मंहगा होता है। रैली में प्रधान सचिव सतीश मलिक, वरिष्ठ सदस्य सुभाष मलिक, राजकुमार, लाभ सिंह, धर्मपाल, पवन शर्मा , मेादगिल आदि सदस्य उपस्थित रहे।