फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने के विरोध में उतरे किसान खेत मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने के विरोध में उतरे किसान खेत मजदूर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला इकाई द्वारा मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने व इसमें किसानों की मौत के विरोध में जमकर प्रर्दशन किया गया। प्रदर्शनकारी हाथो में बैनर- पटटीका लेकर सुबह ही नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे, जहां पर भी उन्होंने जमकर रोष जताया और मध्यप्रदेश के सीएम व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मांग करते हुए कहा कि गोलीकांड के दोषी पुलिस अधिकारियो व राजनेताओ के खिलाफ केस दर्ज किए जाएं, मृतक के परिवारों को एक -एक करोड रुपये व घायलो को 25- 26 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, किसान मजदूरो के कर्ज समाप्त किए जाए, खेती में सब्सिडी बढ़ाकर खाद, बीज ,दवाई, मशीनरी सस्ती की जाए, फसलो के लाभकारी मूल्यो की गांरटी दी जाए, मनरेगा मेे सारा साल 500 रुपये दिहाडी पर काम दिया जाए, विकास के नाम पर सरकार द्वारा ग्राम शामलात भूमि पर ग्राम सभा के अधिकारों से छड़छाड़ बंद की जाए, पशु मेलों व मंडियो मेे पशु ब्रिकी पर लगाई रोक खत्म की जाए तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सभी गरीबो को जीवन उपयोगी वस्तुओं को सस्ती दरो पर दिया जाए। इस दौरान किसानों को संगठन के राज्य उपाध्याक्ष बाबू राम पबनावा तथा जिला सचिव राज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें