फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 18 छात्रों ने किया नीट क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नीट परीक्षा में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 18 छात्रों ने सफलता हासिल की है जिससे गुरुकुल परिसर व छात्रों के अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। गुरुकुल के छात्र मयंक राठी, ऋषभ, रितेश, सत्यम्, आरव गौयत, यशप्रीत, आयुष, यश, जशन, वंश, यक्ष, रोहन, तन्वय, रक्षित, सक्षम, आशीष, रोहन, नमन, और अथर्व ने नीट-2025 हेतु क्वालिफाई किया है। उन्हें गुरुकुल के संरक्षक गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान राजकुमार गर्ग व प्रबंधक राम निवास आर्य ने बधाई दी है। प्रबंधक ने कहा कि गुरुकुल के इन विद्यार्थियों ने जहां कड़ी मेहनत की है वहीं यहां छात्रों को उपलब्ध सुविधाएं और पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मिलने वाला मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें