कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से संगठनात्मक सुदृढ़ता और उत्कृष्ट कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को कैथल में आयोजित 17वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 30 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों के क्रम में मुख्य इकाई से भिवानी विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष ललित मित्तल व अंबाला विधानसभा अध्यक्ष आयुष गुप्ता को, महिला विंग से रोहतक जिलाध्यक्ष बृजबाला गुप्ता व पलवल जिलाध्यक्ष रीना अग्रवाल को और युवा विंग से सिरसा लोकसभा अध्यक्ष पार्षद निखिल बंसल और महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष चिराग अग्रवाल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि बताया कि संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने और समाज को संगठित रखने में इन पदाधिकारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है।
कुरुक्षेत्र। अशोक गर्ग।