फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर गांव टाली फार्म के नजदीक कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश निवासी गांव झिरबड़ी के रूप में है। रमेश अपनी बहन के घर से वापस अपने जीजा के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर उसके घर जा रहे थे। इसी दौरान कैंटर की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव संधोली निवासी बलवंत ने कहा कि उसका साला रमेश उनसे मिलने के लिए घर संधौली आया हुआ था। वापसी के दौरान वह और उसका साला रमेश अपनी बाइक पर रमेश के घर गांव झिरबड़ी जा रहे थे। उसका साला उसके आगे-आगे चल रहा था। टाली फार्म के नजदीक पहुंचने पर पिहोवा की ओर से आए कैंटर चालक ने उसके साले रमेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोटें लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बलवंत सिंह की शिकायत पर कैंटर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें