फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के दो चालकों की सेवाएं की समाप्त -डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के दो चालकों की सेवाएं की समाप्त : डीसी
विज्ञापन

- कुुरुक्षेत्र डिपो से अब तक आठ अनुबंधित कर्मचारियों की भी की जा चुकी हैं सेवाएं समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र डिपो में हड़ताल पर चल रहे प्रोबेशन पीरियड में चल रहे दो चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस डिपो में कार्यरत आठ अनुबंधित कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग के अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में प्रोबेशन पीरियड के कुरुक्षेत्र से चालक विपिन और पिहोवा से नवदीप की सेवाएं समाप्त की गई हैं। आगे भी जो चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 160 से ज्यादा बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गई हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें