कुरुक्षेत्र। केयू कुलपति डॉ कैलाश चंद्र शर्मा ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 32 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। यह जानकारी केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में हिंदी विभाग से निशान सिंह व सविंदर शर्मा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से दीपक कुमार खेड़ा, कामर्स से सुशील कुमार, टूरिज्म मैनेजमेंट से नवीन अग्रवाल व कीर्ति गुप्ता, होटल मैनेजमेंट से नवीन चहल व अमरीक सिंह, एजुकेशन से आशा रानी, बायोटेक्नोलॉजी यूआईईटी से अमनदीप कौर और गीतांजलि, फिजिक्स यूआईईटी से सुनील कुमार, एआईएच से राकेश कुमार, फाइन आर्ट्स पेंटिंग से जया दरोंडे, लॉ से लीना, बायोटेक्नोलॉजी से सुरभि बल व पायल गुप्ता, बॉटनी प्लांट फिजियोलॉजी से सविता, माइक्रोबायोलॉजी से अनुजा शर्मा, जूलोजी से रईस अहमद भट्ट, ज्योति व युद्धवीर सिंह, केमिस्ट्री से रिम्पी भाटिया, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन से सुनीता रानी व जसविंद्र कौर, जियोलॉजी से सतीश कुमार, अप्लाइड जियोफिजिक्स से विकास कुमार, फिजिक्स से आनंद कुमार व देवेंद्र कुमार, अर्थशास्त्र से मीनाक्षी, मनोविज्ञान से सराह मेहता और कैलाश चंद शामिल हैं।