फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हर हाल में लोस के साथ होंगे विस चुनाव : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद । पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर किसान, कमेरे, मजदूर वर्ग के सुख-दुख भूल चुकी है। वे गांव ठोल में इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को किसी भी वर्ग का कोई ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों के साथ विधान सभा चुनाव भी हर हाल में इसी वर्ष होंगे। ओमप्रकाश चौटाला का हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुरेश कंसल के मिल में भी स्वागत किया गया। उसके बाद वे बाबकपुर में इनेलो नेता महिंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे। गांव ठोल अनाज मंडी में इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जसविंद्र सिंह ठोल, जसविंद्र संधू, कुलदीप मुलतानी, बुटा सिंह, देवमित्र, शेरसिंह, गुरविंद्र बबला, रविंद्र बसंतपुर, जगदीप सिंह, जसवीर सिंह जस्सा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें