राधा कृष्ण स्कूल में वार्षिक उत्सव 30 को
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल ठोल के चेयरमैन राजेश कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को मंगलवार को स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र ढांडा शामिल होंगे। वहीं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा प्रधानाचार्या स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश करेंगी।