डीएवी कॉलेज में वर्कशाप आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चंडीगढ़ के तत्वाधान में डीएवी कॉलेज में तीन दिवसीय वर्कशाप ऑन लाइफ स्किल्स का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल कामदेव झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी संगमेश्वर सेवा दल के प्रबंधक भूषण गौतम रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रबंधन के प्रति सचेत होना चाहिए। फोकस करना चाहिए कि मैनेजमेंट के प्रति उनके अंदर क्या गुण हैं। उन्होंने युवाओं से संस्कारी एवं चरित्रवान बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यदि एक बार में कामयाबी न मिले तो नकारात्मक विचार पैदा न होने दें और दोबारा लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत रहें। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर योगेश शर्मा, प्रो. मनोज कुमार, सरपंच दिनेश कुमार, सतपाल, प. सतीश वत्स आदि मौजूद थे।