नगर पालिका ने हटाए होर्डिंग और बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को नेशनल हाईवे और चौक पर लगे अवैध होर्डिंग बोर्ड को हटाने के लिए अभियान चलाया। शहर में कई स्थानों पर नए साल, लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवैध होर्डिंग बोर्ड लगे हुए थे। इस कारण शहर की सूरत भी बिगड़ी हुई थी। पालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि पालिका कर्मचारियों और मेन चौक और शहर अन्य स्थानों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग और बोर्ड को हटाया गया। पालिका की ओर से होर्डिंग बोर्ड लगाने के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है। लोग हाइवे और मेन चौक पर होर्डिंग लगा देते है। इस कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती है। पालिका ने होर्डिंग के लिए 15 स्थान सुनिश्चित किए हुए हैं। रेट के अनुमोदन करने के लिए उपायुक्त को भेजा गया है। इसके बाद भी यदि कोई हाईवे और चौक पर होर्डिंग लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।