फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुढ़ा के नवजीवन विद्या मंदिर मे मनाया गया खेल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुढ़ा के नवजीवन विद्या मंदिर में मनाया गया खेल दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
गांव गुढ़ा के नवजीवन विद्या मंदिर में 26वां खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल का शुभारंभ फ्लैग मार्च से किया गया और बच्चों ने शपथ ली कि वे खेल को सच्ची निष्ठा और खेल की भावना से खेलेंगे। दूसरी कक्षा के बच्चों ने 100 मीटर की दौड़ में मिलन ने प्रथम, करता राम ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा के बच्चों मे थ्री लैग रेस में हिस्सा लेते हुए लक्ष्य ने प्रथम और समर ने दूसरा स्थान हासिल किया। नीड़ल रेस में हिस्सा लेते हुए चौथी कक्षा के छात्र अनमोल ने प्रथम स्थान और यश ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैलून रेस में पांचवीं कक्षा की पाकी ने प्रथम व कनक ने दूसरा स्थान हासिल किया। टाई रेस में हिस्सा लेते हुए छठी कक्षा के छात्र कार्तिक ने प्रथम स्थान व मयंक ने दूसरा स्थान हासिल किया। बोरी रेस में सातवीं कक्षा के छात्र रणबीर ने प्रथम स्थान और निखिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मटकी रेस में दसवीं कक्षा की नैन्सी ने प्रथम स्थान और कोमल ने दूसरा स्थान हासिल किया और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए बारहवीं कक्षा की छात्र अंकित ने प्रथम स्थान अज्ञेर विशाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। पिजेता विधार्थियों को स्कूल के प्रबंधक रमेश कुमार, सरपंच मुकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह बड़तौली, प्रेम सिंह एडवोकेट, संत लाल भक्त ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें