तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली...
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति की पिपली के श्रीराम मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित अनिल शास्त्री ने वामन अवतार प्रसंग सुनाया। इस मौके पर वामन भगवान की झांकी दिखाई गई। जिला परिषद् सदस्या मनीषा कवातरा, सुरेंद्र मोहिनी, मदन लाल रंगा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नीरज मदान, पंच चरणजीत मेंहदीरत्ता और हेमंत वधवा ने भागवत पूजन करके दीप प्रज्ज्वलित किया। कथावाचक एवं संस्थापक अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने सभी यजमानों को आशीर्वाद स्वरूप श्रीकृष्ण प्रतिमा प्रदान की। कथा के दौरान भजन गायक ओमप्रकाश जगाधरी द्वारा सुनाएं गए भजन तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली... पर श्रद्धालु झूम उठे। भागवत आरती में आचार्य श्रीकांत तिवारी, पुजारी बैजनाथ शर्मा, राजीव कौशिक, अवतार सैनी, डॉ. राजेश गौतम, भूपेंद्र चोपड़ा, धर्मपाल गर्ग, विरेंद्र परूथी, हरदेव जोशी, दयानंद दीक्षित, कृष्णा देवी, रानी सैनी, रेयान वधवा, कमल कक्कड़, पूजा कुकरेजा, सुमन गोयल और ऋतु वधवा आदि मौजूद रहे।