फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएसए ने विभिन्न गांवों में विशेष जागरुकता शिविर लगाकर आमजन को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएसए ने विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता शिविर लगाकर आमजन को किया जागरुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को प्रदूषण न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने बताया कि प्रदूषण मुक्त और ईको फ्रैंडली दिवाली मनाने के लिए पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओं-एक साफ और हराभरा अभियान चलाया जा रहा हैं। वे बुधवार को इस अभियान के तहत गांव बणी, बड़ौंदा और बरोट के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को ईको फ्रैंडली दिवाली मनाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में 11 अक्तूबर को पैनल के अधिवक्ताओं ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गांव अजराना कलां में पैनल के अधिवक्ता राजेन्द्र सांगवान, अमीन में राजेश कुमार, बाबैन में दीपक शर्मा, बकाली में योगेन्द्र सहारण, बरोट में बलविन्द्र सिंह कमौदा, बड़ौंदा में पीटर मसीह, बारना में असीम जैन, बणी में कुलदीप सिंह, बिहोली में सरोज सैनी, बेरथली भतेरी में शेखर कपूर, भेरियां में सचिन जैन, भूस्तला में जसविन्द्र पाल सिंह आदि अधिवक्ताओं ने आमजन को इस अभियान के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें