मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
शिव शिक्षा निकेतन स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई छात्रों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल ओम प्रकाश ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पहले भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इनसे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विभिन्न कक्षाओं में हुई प्रतियोगिता में कशिश, चाहत और तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल डायरेक्टर सोहन लाल मित्तल ने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।