क्षेत्रीय युवा महोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह पूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के सभागार में चल रहा तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव शुक्रवार देर साथ को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ पूर्ण हो गया। समारोह की अध्यक्षता संजय गांधी स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान पवन गर्ग ने की। इसमें हलका विधायक डॉ. पवन सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस युवा महोत्सव में 13 महाविद्यालयों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की। इसमें करीब 43 प्रतियोगिताएं छह अलग-अलग समांतर चल रहे मंचों पर हुई। महोत्सव में सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं जोश के साथ हरियाणवीं संस्कृति की छटा बिखेरी। तीन दिवसीय इस महोत्सव ने हमें 50 वर्ष पूर्व की हरियाणवी संस्कृति में लौटा दिया था। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के समापन समारोह में डॉ. राजेश कुमार, मंदीप सिह तूर, वेद प्रकाश, जितेंद्र सिंह गिल आदि उपस्थित थे।