अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
हरियाणा वन विकास निगम पंचकूला द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से वन कांपलेक्स पिपली में स्थित ट्रेनिंग सेंटर में पर्यावरण शिक्षा शिविर के 5वें दिन देवी दास पुरा के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रबंध निदेशक वन विकास निगम डा. अमरेंद्र कौर ने कहा कि प्रकृति संरक्षण का व्यवहार ही विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रहरी बनाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक ने की विशिष्ठ अतिथि के रुप में मुख्य महा प्रबंधक पंकज गोयल ने शिरकत किया। विषय विशेषज्ञ रीटा राय ने कहा कि नदियों का सुखना हमारे समय की सबसे बड़ी चेतावनी हैं। पेड़ वर्षा को बुलाते हैं तो वहीं पेड़ अपनी जड़ों से भूजल रिचार्ज भी करते हें। इस अवसर पर संस्कृत कर्मी राजीव रंजन ने कहा कि जो हमारे पानी के स्त्रोत है उनका जीवित करने से ही सरस्वती जीवित होगी। सरस्वती धन से नहीं मन की प्रतिबद्धता से प्रवाहित होगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति थीम पर सुंदर चित्रकला उकेरी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में सक्रिय हिस्सा लिया। आयोजन में रेंज अधिकारी राजेश कुमार, उप प्रबंधक विजय कुमार कपूर, आत्मा प्रकाश, सुभाष, संदीप, देशराज, राजेश कुमार, माया राम, सुमन बाला, गुरुदेवी, सरिता ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य लोग मौजूद थे।