फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ट रोगियों को वितरित किया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
श्रीकृष्ण सहयोग समिति की ओर से रविवार को श्रीराम कुष्ट आश्रम में कुष्ट रोगियों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ ने कहा कि कुष्ट रोग का इलाज संभव है। कुष्ठ रोगियों को घृणा की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में कुष्ट रोग का उपचार निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता एडवोकेट ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि समिति के सदस्य समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करते हैं। इस अवसर पर कुष्ट आश्रम के प्रधान रूदल पासवाल, गोदारी, गौरव, मनोहर यादव, वीरेंद्र राव व यमुना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें