राकेश वधवा बने शाहाबाद विकास मंच के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । समाज सेवी राकेश वधवा को विकास मंच का 2017-18 के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया है। जबकि प्रवीण बत्तरा सचिव व राजीव दुआ कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश सिडाना ने बताया कि अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी चुनने का अधिकार प्रधान को दिया गया है। सिडाना ने बताया कि समाजसेवी गुलशन कवातरा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित प्रधान राकेश वधवा ने कहा कि शाहाबाद विकास मंच के तीन वर्ष पूरे होने पर इसी मासांत में मंच के तत्वाधान में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। जिसमें शाहाबाद नगर व संलग्र क्षेत्रों के प्लस दो के 90 प्रतिशत से अधिक अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र मेहता, अजय परूथी, जयनाथ पांडे, राजेश आनंद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।